
ग्वालियर। आज छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 17 न्यू कॉलोनी नंबर 2 में बिजासन बड़ी माता मंदिर पर शिव पुराण कथा में पंडित व्यासजी का श्रीफल शॉल भेंटकर पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया। सभी माता बहनों का श्रृद्धालूयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कल दोपहर 3 बजे से कांच मिल हनुमानजी की बगिया से भगवान श्री शिव पुराण महाकाल बाबा की यात्रा प्रारंभ होगी, जो कांच मिल रोड होते हुए स्टेट बैंक चौराहा से हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका चौराहा, 9 नंबर पुलिया होते हुए वापस न्यू कॉलोनी नंबर 2 बिजासन बड़ी माता मंदिर पर समापन होगा। आग्रह किया गया है कि इस शिव पुराण महाकाल यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं एवं सभी भक्तजन शिव महापुराण महाकाल यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत करें। क्षेत्रीय पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान श्री शिव पुराण महाकाल बाबा की यात्रा के स्वागत वंदन की भव्य तैयारी की गई है।
