महाराष्ट्र ने सिक्किम को आठ विकेट से हराया

जयपुर, 26 दिसंबर (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच राजवर्धन हंगारगेकर (21 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से महाराष्ट्र ने सिक्किम को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में शुक्रवार को 192 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।

महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सिक्किम को 150 रन पर ढेर करने के बाद 18 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। महाराष्ट्र की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 51, अर्शिन कुलकर्णी ने 40 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 38 रन बनाये।

सिक्किम की पारी में हंगारगेकर के चार विकेट के अलावा रामकृष्ण घोष ने तीन विकेट लिए।

Next Post

थाई लड़ाकू विमानों ने कंबोडिया के सीमावर्ती गांवों पर बमबारी की

Fri Dec 26 , 2025
नोम पेन्ह, 26 दिसंबर (वार्ता) थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने कंबोडिया के बंतेय मीनचे प्रांत के सीमावर्ती गांवों पर बुधवार को 40 बम गिराए। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाटा ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बमबारी […]

You May Like