ट्रांसफॉर्मरों के नीचे फेंका जा रहा कचरा, बन सकता है हादसे की वजह

जबलपुर: कहीं ये बड़ी चूक किसी बड़ी अनहोनी की वजह न बन जाए… ये बातें अब शहर के जागरूक लोगों के बीच होने लगीं हैं। वजह…विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के नीचे पड़ा कचरे का ढ़ेर और जिम्मेदारों की अनदेखी। करमचंद चौक स्थित अंजुमन स्कूल के सामने मौजूद ट्रांसफॉर्मर और हितकारिणी कॉलेज के पास ट्रांसफॉर्मर के नीचे पड़े कचरे के ढेर की जो ताजी तस्वीरें सामने आईं हैं उससे तो साफ है कि नगर निगम का धरातल पर सफाई करने की जिम्मेदारी लेने वाला सफाई अमला हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुआ है उधर निगमायुक्त, महापौर द्वारा लगातार बैठकें लेकर संबंधितों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं कि शहर में सफाई का ध्यान विशेष तौर पर रखा जाए लेकिन मौजूदा हालात तो बयां कर रहे हैं उससे सफाई अमले की धरातल पर निष्क्रियता स्पष्ट नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार अभी तो सिर्फ दो जगहों की ही ऐसी तस्वीरें सामने आइंर्ं हैं लेकिन शहर के कई और इलाकों में ट्रांसफॉर्मरों के नीचे कचरे के ढेर देखे जा चुके हैं जो कि महीनों महीनों तक वहीं पड़े रहते हैं।
व्यापारी-दुकानदार खुद कर रहे लापरवाही
ऐसे में सवाल ये भी खड़े हो रहे हैं जो स्थानीय व्यापारी और दुकानदार अपनी अपनी दुकानों से निकालकर कचरा विद्युत ट्रांसफॉर्मर के नीचे फेंक रहे हैं उन्हें खुद अपने साथ लोगों की कोई चिंता नहीं हैं। खतरा ये आए दिन मंडरा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर के नीचे पड़े कचरे के ढेर में आग की चिंगारी कहीं भड़क न उठे। जागरूक लोगों की मांग है कि नगर निगम के सफाई अमले को शहर के हर ट्रांसफॉर्मर के नीचे पड़े कचरे के ढेर को जल्द से जल्द हटाना चाहिए। उधर लोग अब नगर निगम के स्वच्छता एप में शिकायत करते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो दुकानदार या व्यापारी कचरा खुले में फेंक रहे हैं उन्हें चिहि़नत करते हुए निगम के अधिकारियों द्वारा ऐसे सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अब कार्रवाई की दरकार नजर आने लगी है।

Next Post

'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का स्पैनिश पार्टी ट्रैक 'अरिवा' रिलीज़

Mon Jul 20 , 2026
मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का दूसरा गीत ‘अरिवा’ रिलीज़ हो गया है। स्पैनिश शब्द ‘अरिवा’ से प्रेरित यह गीत एक मस्तीभरा पार्टी ट्रैक है, जो आज की युवा पीढ़ी की बेफिक्र जीवनशैली और बदलते रिश्तों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत करता […]

You May Like