नोम पेन्ह, 26 दिसंबर (वार्ता) थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने कंबोडिया के बंतेय मीनचे प्रांत के सीमावर्ती गांवों पर बुधवार को 40 बम गिराए। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाटा ने यह जानकारी उपलब्ध कराई।
उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बमबारी से चोक चेय गांव में नागरिकों के घर और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया। उन्होंने कहा कि थाई सेना ने बंतेय मीनचे प्रांत के पोइपेट नगरपालिका में एक नागरिक आवासीय क्षेत्र में भी तोप के गोले दागे। कंबोडिया ने भी जवाबी कार्रवाई में थाई अस्पताल पर रॉकेट दागे।
थाई लड़ाकू विमानों ने कंबोडिया के सीमावर्ती गांवों पर बमबारी की
