बंगलादेश: बीएनपी समर्थक गुटों के बीच झड़प, नौ घायल

ढाका, 25 जून (वार्ता) बंगलादेश में ढाका साउथ सिटी कॉर्पोरेशन के मुख्यालय नगर भवन में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) समर्थित श्रमिक-कर्मचारी यूनियन के दो गुटों में मंगलवार को झड़प के दौरान नौ लोग घायल हो गये।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे ढाका नगर भवन में बीएनपी समर्थित यूनियन के दो गुटों—आरिफुज्जामान प्रिंस और आरिफ चौधरी के समर्थकों के बीच झड़प हुयी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब प्रिंस गुट के एक समर्थक पर इशराक हुसैन को मेयर के रूप में शपथ दिलाने की मांग के विरोधी होने के शक में हमला किया गया। इसमें नौ लोग घायल हो गये।

ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस कैंप के प्रभारी मोहम्मद फारुक ने कहा कि नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री प्रिंस ने स्थानीय मीडिया से कहा कि इशराक के नगर भवन संचालन फिर से शुरू करने के ऐलान के बावजूद कुछ बाहरी लोग कर्मचारियों को डराते और परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल के लिए वे रैली कर रहे थे, तभी उन पर अचानक हमला हुआ। वहीं,श्री आरिफ ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनका गुट नगर भवन परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था।

इस बीच,श्री इशराक ने घायल समर्थकों से अस्पताल में मुलाकात की और कहा कि आंदोलन को विफल करने के लिए साजिश के तहत यह हमला कराया गया।

Next Post

इंडोनेशिया: तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत, पांच घायल

Wed Jun 25 , 2025
जकार्ता, 25 जून (वार्ता) इंडोनेशिया के रियाउ द्वीप प्रांत में बटाम द्वीप पर एक शिपयार्ड में डॉक किए गए कच्चे पाम ऑयल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। पीड़ित लोग […]

You May Like