इंडोनेशिया: तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत, पांच घायल

जकार्ता, 25 जून (वार्ता) इंडोनेशिया के रियाउ द्वीप प्रांत में बटाम द्वीप पर एक शिपयार्ड में डॉक किए गए कच्चे पाम ऑयल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। पीड़ित लोग फेडरल ।। नामक जहाज पर काम कर रहे तकनीशियन थे। यह जहाज बटुआजी क्षेत्र में पीटी एएसएल शिपयार्ड इंडोनेशिया में मरम्मत के लिए जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:15 बजे आग समय लगी लगी जब टैंकर रखरखाव के लिए डॉक किया गया था।

बटुआजी पुलिस प्रमुख राडेन बिमो द्वी लांबांग ने पुष्टि की कि दुर्घटना में नौ लोग शामिल थे। उन्होंने कहा, “चार पीड़ितों की मौत हो गई, पांच बच गए। कुल पीड़ितों की संख्या नौ है।” घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Next Post

मोदी ने एक्सिओम-4 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर शुभकामनाएं दी

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के बुधवार को सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया है। श्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भी शुभकामनाएं दीं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्‍ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष […]

You May Like