जबलपुर: शहर में निजी अस्पताल नियम कायदों को ताक मेेंं रखकर संचालित हो रहे हैं। प्राइवेट हॉस्पिटलो की बिल्डिंग,नक्शो व फायर सेफ्टी की तत्काल जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया हैं। बुधवार को युवा काँग्रेस के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष विजय रजक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने महापौर जगत बहादुर सिंह को शिकायत सौंपते हुए बताया कि शहर में नियमो को ताक पर रख कर खुल रहे व पहले से चल रहे छोटे व बड़े हॉस्पिटलों के स्वीकृत नक्शो की धरातल में जांच करने व फायर सेफ्टी उपकरणों और हॉस्पिटलों के जहरीले कचरे के खात्मे की व्यवस्थाओं की जल्द जाँच करने की मांग की।
विजय रजक ने बताया कि शहर के प्राईवेट हॉस्पिटलों द्वारा स्वीकृत नक्शे को दर किनार कर मनमाने तरीके से निर्माण करा लिए है न ही आपातकालीन घटनाओं से निपटने की व्यवस्था न ही फायर सेफ्टी न ही आपातकालीन बाहरी द्वार, अस्पतालों द्वारा सिर्फ मरीजो को ठगने, परिजनों को लूटने, गलत इलाज, और मरीजो के परिजनों से बतसलूकी करने का लाइसेंस ले रखा है शहर का कोई भी जिम्मेदार इनके तरफ ध्यान नही दे रहा है, इससे पहले भी जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते विगत वर्ष एक हॉस्पिटल में आगजनी की घटना हुई थी.
जिसमे बेकसूर लोगो ने अपनी जान गवाई थी। ऐसा ही एक मामला तैय्यब अली पेट्रोल पंप के सामने स्थित दीक्षित पैराडाइस में संचालित हार्ट इनफिनिटी हॉस्पिटल का आया है जिसमे बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर में क्लीनिक संचालित करने जितनी जगह में डॉ अंकित अग्रवाल द्वारा हॉस्पिटल संचालन किया जा रहा है, जहाँ पर छोटी छोटी गली नुमा एरिया में भी वार्ड, कैंटीन,मेडिकल स्टोर व डॉ चैम्बर बनाये गए हैं, फायर सेफ्टी उपकरण बन्द पड़े हैं, लिफ्ट आये दिन बंद पड़ी रहती हैं यदि कोई आपात कालीन दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो जाये तो किसी बड़ी जनहानि होने की स्थिति को नकारा नहीं जा सकता है।
संगठन ने जल्द जांच की मांग करते हुए कार्यवाही न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अध्यक्ष विजय रजक, अजय रावत, कौशल यादव, सिद्धांत जैन, शुभम रजक, राहुल बघेल, सुमित गुप्ता, अक्षय विनोदिया, मोहित सुफेले, प्रियांश दीवान, अभिषेक दहिया, जिशान अंसारी, मोहित वर्मा, ऋषभ गुप्ता, विपिन तिवारी, राहुल अहिरवार, तनु स्वामी, गुरुकान्त आदि जन उपस्थित थे।
