ग्राम बंजारी में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

सीधी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी, सुश्री सुनीता रावत प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीधी, कपिल देव काछी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा विश्व वृद्धजन दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस पर रविवार 15 जून को ग्राम पंचायत बंजारी जिला सीधी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में मुकेश कुमार शिवहरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सहायता योजना की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ यदि कोई दुव्र्यवहार, उपेक्षा एवं शोषण किया जाता है तो इसका विरोध करें एवं आमजन को जागरूक करें। इसके साथ ही श्री शिवहरे ने नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, आदिवासियों के लिए विधिक सहायता योजना, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में जानकारी दी। सुश्री सुनीता रावत प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, भरण-पोषण एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम, नालसा नशा पीडि़तों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाए योजना 2015, अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, मध्यस्थता योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, उनकी सुरक्षा के बारे में आमजन को जागरूक किया।

Next Post

सिवनी के छपारा को मिली सिविल कोर्ट की सौगात 

Mon Jun 16 , 2025
  सिवनी। जिले के छपारा को सिविल कोर्ट की सौगात मिली है। जजों और वकीलों की मौजूदगी में सिविल न्यायालय का शुभारंभ किया गया। केशव कुमार गुप्ता प्रथम न्यायाधीश होंगे। सिविल कोर्ट खुलने से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को सिवनी जिले के छपारा में सिविल न्यायालय […]

You May Like