अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख का माल बरामद

खंडवा। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद किए हैं। आरोपी भूरे खान (40) निवासी बैतूल और गोकुल केवट (50) निवासी नर्मदापुरम के खिलाफ मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के कई जिलों में चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। रामनगर क्षेत्र में ताले तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सघन जांच की। मुखबिर की सूचना व साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, चोरी में प्रयुक्त बाइक, लोहे की टामी, पेचकश, ग्लब्स और टॉर्च जब्त की गई। आरोपी बैतूल, नर्मदापुरम, अमरावती, अकोला सहित कई जिलों में दर्जनों चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है, जिससे बाकी चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।

Next Post

विमानन कंपनियों को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार 

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट से बड़े शहरों के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के संबंध में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने विमानन कंपनियों को फटकार लगाते हुए कहा कि डुमना एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाये। युगलपीठ ने विमानन […]

You May Like