कभी धूप-कभी छांव, दोपहर बाद तेज बारिश

रतलाम। शहर सहित जिले में बुधवार को बारिश फिर शुरू हो गई। इस बार शुरूआत तेज बारिश से हुई हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और धूप भी निकल रही थी, लेकर दोपहर बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात में भी जारी रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार को रतलाम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम बदलता रहा। कभी धूप निकली तो बादल भी छाए रहे। इस दौरान रूक-रूक कर रिमझिम भी हुई। लेकिन दोपहर बाद तेजश बारिश का दौर शुरू हुआ। पूरा शहर इस तेज बारिश से जलमग्न हो गया। तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई हैं। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी चमक नजर आ रही हैं। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 21.88 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें आलोट में 24 मि.मी., जावरा में 27 मि.मी., ताल में 35 मि.मी., पिपलोदा में 23 मि.मी, बाजना में 3 मि.मी, रतलाम में 19 मि.मी., रावटी में 20 मि.मी और सैलाना में 24 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर बुधवार सुबह तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 691.63 मि.मी दर्ज की जा चुकी है।

 

निकली बस्तियों में पानी

 

दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश रात में भी जारी रही। बारिश से निचली बस्तियों में पानी भरा गया। वहीं दो बत्ती सहित न्यू रोड पर बारिश से तालाब जैसा नजारा नजर आया। कई क्षेत्रों में आमजन सीवरेज की समस्या से भी परेशान होते रहे, वहीं कुछ क्षेत्रों में सीमेंट की सडक़े उंची होने से घरों में पानी भरा गया।

 

फसलों को होगा फायदा

 

मानसून सत्र की सबसे तेज बारिश बागली क्षेत्र में बुधवार को हुई दोपहर 3 बजे से आरंभ हुई। यह बारिश देर रात तक चलती रही । बारिश के कारण आसपास के नदी नालों में पर्याप्त पानी आ गया। तेज बारिश से जहां निचली बस्तियों में भी पानी भर गया वहीं फसलों को लाभ होने की संभाना हैं। जानकाारों के अनुसार इस वर्ष की सबसे तेज बारिश बुधवार को हुई है। जिसके चलते क्षेत्र में लगी सोयाबीन फसल को भी कही पर फायदा और जल जमाव स्थिति में कहीं नुकसान भी होगा।

Next Post

उज्जैन का बढ़ा मान, कलेक्टर को मिला सम्मान, सीएम ने स्वर्ण पदक किया प्रदान

Wed Aug 20 , 2025
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इससे उज्जैन का गौरव भी एक बार फिर बढ़ गया है विदिशा कलेक्टर रहते हैं रोशन कुमार सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किए थे। केंद्र और राज्य […]

You May Like