तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ जल सत्याग्रह 

सिंगरौली । देवसर विधानसभा क्षेत्र-81 के ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व ग्राम माटीडांड में काचन नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने प्रशासन के समक्ष मांग उठाई थी।

माटीडांड में करीब 100 परिवार निवासरत हैं। बरसात के दिनों में काचन नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के साथ मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक 108 एंबुलेंस, 112 डायल और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी कई बार गांव तक नहीं पहुंच पातीं।

रतिभान प्रसाद ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में वर्ष 2022 में जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर पुल निर्माण कराने की मांग की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने ग्राम माटीडांड में पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर जिला खनिज प्रतिष्ठान को भेज दिया है। विभागीय पत्र के अनुसार पुल निर्माण की मूल लागत 2 करोड़ 26.08 लाख रुपये है, जबकि 40.70 लाख रुपये जीएसटी सहित कुल अनुमानित लागत 2 करोड़ 66.78 लाख रुपये आंकी गई है। 9 सितंबर को भेजे गए प्राक्कलन की प्रति रतिभान प्रसाद को भी उपलब्ध कराई गई है।

Next Post

विकसित भारत के संकल्प के साथ जनभागीदारी पर जोर

Sun Sep 13 , 2026
शाजापुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के गौरवपूर्ण सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प […]

You May Like