पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयुष्मान कक्ष का औचक निरीक्षण

सतना:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा जिला चिकित्सालय सतना- के आयुष्मान कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत एवं पीएम राहत योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर डॉ. मनोज शुक्ला ने उपस्थित समस्त आयुष्मान मित्रों को निर्देशित किया कि *पीएम राहत योजना के अंतर्गत सभी पात्र वाहन दुर्घटना के प्रकरण दर्ज किए जाएं ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार एवं शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिदिन किए गए कार्यों एवं प्रकरणों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। निर्देशों की अवहेलना एवं कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Next Post

दृश्यम 3 का फैंस पर छाया जादू, 66 की उम्र में मोहनलाल मचा रहे धमाल, फिल्म की बंपर कमाई

Wed May 27 , 2026
मोहनलाल की दृश्यम 3 ने 6वें दिन की 6.45 करोड़ रुपये की कमाई। फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साउथ के सुपर स्टार मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 66 साल की […]

You May Like

मनोरंजन