बरगी ने वित्तीय वर्ष में किया 508.08 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

जबलपुर। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का 508.08 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य 39 दिन पूर्व ही पूरा कर दिखाया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने कहा की 90 मेगावाट क्षमता वाले बरगी जल विद्युत गृह का प्लांट अवेलेबिलिटी फेक्टर 93 प्रतिशत रहा। फोर्स्ड आउटेज केवल 0.81 प्रतिशत और नियोजित आउटेज 4.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह सफलता कुशल संचालन, तकनीकी दक्षता और मजबूत अनुरक्षण का परिणाम है। प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने अभियंताओं और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि समयपूर्व लक्ष्य प्राप्ति हमारी कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनती जा रही है। यह सफलता सुविचारित निर्णय, समयबद्ध तकनीकी हस्तक्षेप और टीमवर्क का परिणाम है।

दोनों यूनिट ने किया योगदान

38 वर्षीय बरगी जल विद्युत गृह की दोनों यूनिट ने कुल 12,130 घंटे संचालन कर लक्ष्य पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली यूनिट ने 254.89 मिलियन यूनिट और दूसरी ने 253.19 मिलियन यूनिट उत्पादन किया।

पिछले वर्ष की उपलब्धि भी समान

बरगी जल विद्युत गृह की दोनों यूनिट 1988 में क्रियाशील हुई थीं। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी लक्ष्य से अधिक विद्युत उत्पादन कर 509 मिलियन यूनिट हासिल की थी।

Next Post

टी-20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 104 रन पर किया ढेर

Fri Feb 20 , 2026
पल्लेकेले, 20 फरवरी (वार्ता) एडम जम्पा (चार विकेट), जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल (दो-दो विकेट) के बेहतरीन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में ओमान को 104 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

You May Like