टी-20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 104 रन पर किया ढेर

पल्लेकेले, 20 फरवरी (वार्ता) एडम जम्पा (चार विकेट), जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल (दो-दो विकेट) के बेहतरीन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में ओमान को 104 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान को ऑस्ट्रेलियाई गेंबदजों ने 16.4 ओवरों में 104 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। ओमान के लिए वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। कप्तान जतिंदर सिंह (17), हम्माद मिर्जा (16), करण सोनावले (12) रन बनाकर आउट हुये। ओमान के सात बल्लेबाज दहाई आकंडे तक भी नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने चार विकेट, जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल दो-दो विकेट विकेट लिये। मार्कस स्टॉयनिस और नेथन एलिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

भाजपा का आह्वान: ईमानदारी से बूथ पर पार्टी को मजबूती दें कार्यकर्ता

Fri Feb 20 , 2026
ग्वालियर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शुक्रवार को ग्वालियर जिला ग्रामीण और महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने का आव्हान किया। हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी […]

You May Like