भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरू द्वारा प्रस्तुत त्याग-पत्र को कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि 18 जून 2026 को प्रस्तुत इस्तीफे को मंजूरी दे दी गई है।
त्याग-पत्र स्वीकृत होने के बाद मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 14 की उपधारा (6) के तहत कुलाधिपति ने आगे की व्यवस्था भी तय कर दी है। नए कुलगुरू की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद का कार्यभार प्रो. विवेक शर्मा संभालेंगे।
प्रो. विवेक शर्मा वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अंतरिम रूप से कुलगुरू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
