जबलपुर: टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप के जरिए लिंक भेजकर जालसाज ने मुनाफे का लालच देकर महिला को 1 लाख 73 हजार की चपत लगा दी।पुलिस ने बताया कि श्रीमति निलिमा दुबे 45 वर्ष निवासी स्टार सिटी गैलेक्सी अपार्टमेंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई उसके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप के द्वारा लिंक आई उसमें उसे प्राफिट होने का कहकर उससे कई बार पैसे अपने अकाउण्ट नम्बर पर डलवाये गये.
उसने अपने बैंक आफ बड़ौदा के खाता और आनलाईन के माध्यम से 7 बार में कुल 1 लाख 73 हजार रूपये जमा ट्रांसफर किये और टेलीग्राम पर एक अकाउण्ट बनाया जो टेलीग्राम ग्रुप का संचालन कर रहे संजय कपूर नामक व्यक्ति द्वारा उसके अकाउण्ट नम्बर इंडल लैन्ड बैंक लिमिटेड अकाउण्ट नम्बर अंकित कुमार ब्रांच राय बरेली के नाम पर 1 लाख 50 हजार रूपये डालने के लिये कह रहा था इस प्रकार उसे प्राफिट दिये जाने की कहकर उससे 1 लाख 73 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
