अग्रसेन जयंती पर कल निकलेगा चल समारोह

ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा 11 अक्टूबर को प्रभात फेरी और भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। संघ ने सभी अग्रबंधुओं से अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराने की अपील की है।

संघ के अध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, कार्यक्रम संयोजक मनोज गोयल एवं मुकेश कुमार सांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 3 बजे महाआरती और शाम 4 बजे चल समारोह निकाला जाएगा।

चल समारोह अग्रसेन पार्क दौलतगंज से शुरू होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राममंदिर, पुराना हाईकोर्ट, इंद्रगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार होते हुए अग्रसेन पार्क पर समाप्त होगा। समारोह में अग्रसेन का रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहर के प्रसिद्ध बैंड, ढोल नगाड़ा पार्टी और झांकियां भी शामिल होंगी। समारोह में शामिल महिला और पुरुष पगड़ी लगाएंगे।

जयंती के अगले दिन 12 और 13 अक्टूबर को अग्रसेन पार्क में महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से ड्राइंग, एक मिनट और नृत्य प्रतियोगिता तथा 13 अक्टूबर को वेस्ट मटेरियल से वेस्ट सामान बनाओ, फैशन शो एवं हाउजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Next Post

अमावस्या पर ओंकारेश्वर में 70 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

Fri Oct 9 , 2026
ओंकारेश्वर। सर्वपितृ मोक्ष और शनिचरी अमावस्या पर 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। नर्मदा स्नान, तर्पण और पिंडदान के लिए भीड़ उमड़ेगी। गोमुख, नगर, भाईघाट, ब्रह्मपुरी और संगम घाट पर भीड़ रहेगी। गयाशिला पर पितृ कर्म होंगे। नगर परिषद ने सफाई, पेयजल, बिजली और अतिक्रमण हटाने […]

You May Like