दमोह:जिला मुख्यालय तहसील ग्राउंड पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बुधवार को फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सलामी* ली। इसके बाद परेड का आयोजन किया गया। परेड कमांडर शिव प्रसाद कंगाली ने पूरे परेड का नेतृत्व किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और पुलिस बलों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।
कमियों को सुधारने के निर्देश
रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम व व्यवस्थाओं में कुछ खामियां सामने आईं। इस पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।इस दौरान विधायक जयंत मलैया भी परेड का जायजा लेने पहुंचे।जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया,एडीएम मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन, जिला शिक्षा अधिकारी पारुल चौधरी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, रानी अहिरवार,सीएसपी एचआर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह, टीआई मनीष कुमार, रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।प्रशासन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पूरी तैयारियों के साथ तहसील ग्राउंड पर मनाया जाएगा
