अभियान के पहले दिन 25 किशोरियों को लगी वैक्सीन

सीहोर। प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर में आयोजित कार्यक्रम से राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया. जिले की सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में भी अभियान की शुरुआत की गई. प्रथम दिन 25 किशोरियों को एचपीवी की वैक्सीन लगाई गई.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे घातक कैंसर है. इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया है, जो आगामी तीन माह तक संचालित रहेगा.

अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र होंगी. अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बालिकाएँ भी पात्र मानी जाएंगी. यह टीकाकरण पूर्णत: स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य रहेगी. प्रोटोकॉल के अनुसार 0.5 मिली की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी. एचपीवी टीकाकरण केवल शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध रहेगा.

 

 

Next Post

चिकित्सकों की लेटलतीफी बनी मरीजों के लिए परेशानी

Mon Mar 2 , 2026
बुधनी। क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर को अत्याधुनिक सिविल अस्पताल की सौगात दी गई थी. इस अस्पताल का उद्देश्य था कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए भटकना […]

You May Like

मनोरंजन