सेल्फी लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयंतीलाल हीराचन्द संघवी गुजराती इनोवेटिव कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस में तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 32 विद्यार्थियों सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.
विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशप्रेम एवं राष्टभक्ति का संदेश दिया. इस दौरान पूरे कॉलेज परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सौरभ परिख एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सीमा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किंजल शाह ने किया. तिरंगे के साथ ली गई सेल्फी के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

Next Post

राखी गुलजार की जिंदगी में आई आंधी ने बदली पूरी कहानी, सालों बाद सामने आईं तो बदला अंदाज देख चौंके फैंस

Sat Aug 15 , 2026
मुंबई, स्वतंत्रता दिवस के दिन जन्मीं फेमस एक्ट्रेस राखी गुलजार ने अपने बेजोड़ एक्टिंग से लाखों दिल जीते। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ और रिश्तों की उलझनों ने उनकी जीवनधारा बदल दी। भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें कुछ चेहरे ऐसे होंगे जिनकी उदास आंखें और सहज मुस्कान […]

You May Like