मामूली विवाद में कलयुगी पुत्र बना पिता का हत्यारा सरई पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सरई इलाके के गन्नई गांव में एक पुत्र ने मामूली विवाद के चलते अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रघुनाथ कोल पिता रामरशीले कोल निवासी तेंदूहा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया।

जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आरोपी पुत्र ने लाठी-डंडों से पिता पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिता और पुत्र के बीच पहले भी कई बार मारपीट और विवाद की घटनाएं हो चुकी थीं लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हत्या का रूप ले लिया।

Next Post

बाड़ी में अंधे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Wed Mar 11 , 2026
रायसेन: जिले के बाड़ी थाना पुलिस ने अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी देवीराम पाल (60) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में […]

You May Like