जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू चौकी स्थित झगरा जबलपुर-दमोह मार्ग पर एक तेज कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही कार के एयर बैग खुल गए और कार चालक डॉक्टर बाल बाल मच गए । हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।बेलखाडू चौकी प्रभारी एस आई अमित मिश्रा ने बताया कि दमोह निवासी डॉक्टर रमेश प्रसाद साहू के पुत्र अंगीरथ साहू कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 5596 से किसी काम के सिलसिले में दमोह से जबलपुर आ रहे थे।
मंगवार दोपहर साढ़े तीन बजे वे जैसे ही जबलपुर-दमोह मार्ग पर झगरा रिंग रोड की निर्माणाधीन सडक़ एवं पुलिया के समीप पहुंचे तभ्ीा उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कार कई बार पलटते हुए सडक़ किनारे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि डॉक्टर सीट बेल्ट लगाए हुए थे और हादसा होते ही कार के एयर बैग खुल गए थे । हादसे में डॉक्टर को चोटें नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार को सडक़ से हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद वाहन को दुर्घटनास्थल से हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया।
