जबलपुर: कोतवाली, रांझी, गढ़ा मेें चाकूबाजों ने तीन का लहू बहाया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषभ विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी कोतवाली का चाट फुल्की का टेला लगाता है। बीती रात अपने घर से मक्रवाहिनी मंदिर खोवा मंडी के पास गुटखा लेने गया था जैसे ही गुटखा लेकर वापस घर तरफ जा रहा था उसे राहुल विश्वकर्मा एवं राहुल सोनी मिले और बोले कि बहुत होशियार बनता है कहते हुये राहुल सोनी ने उसके दोनों हाथ पकड़े और राहुल विश्वकर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर कर चोट पहुंचा दी ।
इसी प्रकार रांझी थाने में पंकज वर्मा 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती झंडा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9-15 बजे वह अपने घर पर खाना के बाद रोड पर टहल रहा था उसी समय कुक्कू उर्फ तरूण आकर उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उस पर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। इसी तरह गढ़ा थाने में नील रजक 19 वर्ष निवासी सिद्धनगर संजय गांधी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल में चाय पीने गया था उसी दौरान राज चक्रवर्ती से बातचीत के दौरान बहस हो गयी थी वह अपने घर वापस आ रहा था राज चक्रवर्ती ने उसे फोन करके छोटे जैन मंदिर के पास रूकने के लिये कहा तो वह रूक गया, रात राज चक्रवर्ती एवं सुम्मि आकर उससे विवाद करने लगे राज ने उसे पीठ में थप्पड़ मार दिया सुम्मि ने चाकू से हमलाकर उसके सीना में चोट पहुंचा दी।
युवक पर रॉड से हमला
रांझी थाने में अनिल रैकवार निवासी गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात 10-15 बजे गली न. 2 पानी की टंकी के पास गोकलपुर मे खडा था तभी अक्कू यादव एवं किशन यादव आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर दोनों विवाद करने लगे, किशन ने उसे पकड लिया एवं अक्कू लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
