कमिश्नर ने किया रायपुर कर्चुलियान के सीएम राइज स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह गुरुवार को रायपुर कर्चुलियान के सीएम राइज स्कूल/सांदीपनि स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के सभी निर्माणाधीन कार्यों की कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में क्वालिटी कंट्रोल का ध्यान रखने के निर्देश दिए. मौके पर ही उन्होंने स्कूल की कक्षा के ब्लैक बोर्ड, बाउंड्री वॉल, वॉशरूम, स्टाफ कक्ष का निरीक्षण किया और इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखने पर ठेकेदार के प्रति सख्त नाराज़गी भी व्यक्त की. इस दौरान कमिश्नर ने प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को जाना एवं शिक्षकों द्वारा साझा किए गए नवाचारों की सराहना की. कमिश्नर ने रायपुर कर्चुलियान में 32 करोड़ की लागत से बनाए गए सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया.

स्कूल में अभी भी कई निर्माण कार्य प्रारंभ हैं और इसके चलते अभी स्कूल को हैंडओवर भी नहीं किया गया है. सीएम राइज स्कूल में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की क्लास संचालित की जा रही है. कमिश्नर ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान स्कूल की ड्राइंग एवं डिजाइन का अवलोकन किया और इस बात पर सख्त नाराजगी व्यक्त की कि स्कूल का निर्माण कार्य जो 2024 में पूर्ण होना था लेकिन इसका निर्माण कार्य अभी भी शत-प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है. अभी भी बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य अधूरा है. मल्टीपरपज हाल एवं असेंबली हाल, स्टूडेंट साइकिल पार्किंग, शिक्षकों की वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य आधा अधूरा है. कमिश्नर ने इस बात पर सख्त नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि मल्टीपरपज हाल, असेंबली एरिया, बगीचे का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए. साथ ही उन्होंने बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी पूरा करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने पुराने स्कूल भवन को 10 दिन में डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने संबंधित निर्माण ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह जनवरी 2027 तक सीएम राइज स्कूल के अधूरे सभी निर्माण कार्य को पूरा कर इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर करें. कमिश्नर ने कहा कि एक अलग टीम लगाकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए.
कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ब्लैक बोर्ड सामान्य से अधिक ऊंचाई पर बनाए गए हैं जिससे शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड में लिखने में दिक्कत होती है, उन्होंने सभी कक्षा के ब्लैक बोर्ड को समान ऊंचाई पर बनाने के निर्देश दिए ताकि शिक्षक ब्लैक बोर्ड में आसानी से लिख सकें. कमिश्नर ने महिला शिक्षक स्टाफ रूम का निरीक्षण किया और इस दौरान महिला शिक्षकों के वॉशरूम के लिए पृथक से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने सख्त हिदायत दी कि यदि संबंधित ठेकेदार निर्माण कार्य को जल्दी पूरा नहीं करेंगे तो उनका पेमेंट रोक दिया जाएगा. कमिश्नर ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मेंटेन करने के भी निर्देश दिए. कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल की कक्षाओं के दरवाजों में हैंडल लगाने के निर्देश दिए ताकि दरवाजे को खोलने और बंद करने में बच्चों को कोई कठिनाई न हो. कमिश्नर ने स्कूल के बरामदे एवं अंदर के फर्श की पुन: फिनिशिंग करने के निर्देश दिए और कहा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बारिश के दौरान फर्श में पानी इक_ा न होने पाए, इसके लिए अभी से सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं. निरीक्षण के दौरान पीआईयू की एसडीओ मानसी सिंह एवं वैभव मिश्रा, स्कूल के प्राचार्य वरूणेन्द्र प्रताप सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Next Post

*MP पर कर्ज के बीच ₹575 करोड़ की विमान-हेलीकॉप्टर खरीदी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल*

Fri Oct 23 , 2026
भोपाल, । मध्य प्रदेश में जेट विमान और हेलीकॉप्टर की खरीदी को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए खरीदी की पूरी प्रक्रिया और खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की […]

You May Like