जेवर एयरपोर्ट से फरवरी से शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी सीधे विदेश जाने की सुविधा

ग्रेटर नोएडा। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। फरवरी महीने से यहां से विदेशों के लिए फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। इसके बाद यात्रियों को विदेश जाने के लिए दिल्ली के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने का फायदा उत्तर प्रदेश के साथ आसपास के राज्यों के लोगों को भी मिलेगा। इससे यात्रियों को अपने क्षेत्र से ही विदेश जाने की सुविधा मिल सकेगी।

इस संबंध में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से उन्हें फरवरी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की सूचना मिली है। विधायक ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया।

आपको बता दें कि मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। अब यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना के बाद एयरपोर्ट को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Next Post

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में मांगी माफी

Mon Nov 23 , 2026
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय छात्र दीप मिश्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। […]

You May Like