उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार किए जा रहे हैं प्रयास 

रीवा, रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संजय गांधी हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।इन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करके उपचार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्रम में डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र तिवारी ने जिला चिकित्सालय तथा शासकीय संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। पुराने बेडशीट बदले गए हैं। वार्डों का भ्रमण करके भर्ती मरीजों तथा उनके परिजन से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉक्टर मनोज इंदुरकर और संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर प्रियंक शर्मा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल के वार्ड में आज परिजनों की भीड़ भाड़ कम रही ।एक रोगी के साथ केवल एक ही परिजन को रहने की अनुमति दी गई है। सुरक्षाकर्मी वार्डों में मुस्तैद रहकर इस व्यवस्था को लागू करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं । अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई नियमित कराई जा रही है। सभी वार्डों में डॉक्टर के ड्यूटी चार्ट लगाए गए हैं। सभी वार्डों में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगा दिए गए हैं। सीनियर डॉक्टर्स द्वारा वार्डों में भ्रमण के संबंध में भी जानकारी ली गई।

Next Post

टीम इवेंट एवं ओपन डबल्स में जबलपुर सेंट्रल आफिस विजयी रहा तो डबल्स वेटरन में मेजबान रीवा विजयी रहा

Wed Sep 9 , 2026
रीवा । म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती सभी 6 कंपनियों के संयुक्त तत्वाधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में दिनांक 06 सितंबर 2026 से आयोजित 48वी अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पूर्ण भव्यता व गरिमामय के साथ समापन हुआ। स्मरणीय है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 सितंबर को मध्य प्रदेश शासन […]

You May Like

मनोरंजन