
रीवा । म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती सभी 6 कंपनियों के संयुक्त तत्वाधान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में दिनांक 06 सितंबर 2026 से आयोजित 48वी अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पूर्ण भव्यता व गरिमामय के साथ समापन हुआ। स्मरणीय है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 सितंबर को मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय व यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ किया गया था।कार्यक्रम के समापन समारोह की मुखय अतिथि रीवा क्षेत्र की मुख्य अभियंता श्रीमती प्रमा पाण्डेय रही तो कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता रीवा श्री बी के शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक शुक्ला, श्री सुशील यादव, श्री भूपेश विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री विकाश भारती एवं उप महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे।
समापन समारोह के कार्यक्रम का आरम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया साथ ही केंद्रीय पर्यवेक्षक व मंचासीन अतिथियों का स्वागत सचिव आयोजन समिति श्री मनीष कुमार द्वारा किया गया। 03 दिन तक चली बैडमिटन प्रतियोगिता का विवरण एवं स्टेट टीम के चयन की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री सुमंत मिश्रा ने की।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय बैडमिटन कोर्ट पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के टीम इवेंट में जबलपुर सेंट्रल आफिस टीम के विजयी रही तो सिंगाजी खंडवा दूसरे स्थान पर रही।ओपन डबल्स में जबलपुर सेंट्रल आफिस के प्रदीप कनकने व राहुल और ओपन सिंगल में भी प्रदीप कनकने विजयी रहे वही इंदौर टीम के लोकेश व प्रेम दूसरे स्थान पर रहे। ओपन सिंगल में में मेजबान रीवा के मनोज कोगे दूसरे स्थान में रहे। इसी प्रकार वेटरन डबल्स में मेजबान रीवा के वी सी पाठक एवं अनिल गुप्ता विजयी रहे तो दूसरे स्थान पर बिरसिंहपुर टीम के डी एस चौहान व वी रत्नम रहे। सिंगल वेटरन में सिंगाजी खंडवा के नरेंद्र मालगए विजयी रहे तो दूसरे स्थान पर बिरसिंहपुर के वी रत्नम रहे।
इस तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन मे रेफरी की भूमिका का निरवहन डॉ उपेंद्र पाण्डेय खेल अधिकारी शासकीय विधि कॉलेज एवं बीनू माधव पाण्डेय खेल अधिकारी शासकीय गोलवलकर साइंस कॉलेज रीवा तो रेफरी के सहयोगी राधाकांत चतुर्वेदी सहित नवल, अशजद, ऋषभ, रोहित, अनुपम व अर्णव रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन मे आयोजन समिति के सदस्यों अनिल मिश्रा अभिषेक गौरव सोनी, श्यामनंदन मिश्र, आर एस द्विवेदी, जे पी मिश्र, पुष्पेंद्र शुक्ला, रवि द्विवेदी, अनिल गुप्ता ने प्रतियोगिता के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया तथा उद्घाटन एवं समापन समारोह का सुचारु संचालन व संयोजन मुनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया गया।
