समस्या सीवरेज लाईन कार्य के कारण जर्जर हुई सडक¸ छह माह बाद भी नहीं बनाई जा रही
इंदौर: शहर में पूरे वर्ष कहीं सडक¸ निर्माण तो कहीं सीवरेज लाइन का कार्य चलता रहता है. लगातार चलने वाले सडक¸ और सीवरेज के निर्माण कार्य, जो देरी और लापरवाही का शिकार होते हैं, निस्संदेह नागरिकों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनते हैं. यह एक आम समस्या है जिसका सामना शहर के कई क्षेत्र के निवासियों को करना पड़ता है. जनसुविधा के लिए किए जाने वाले ये विकास कार्य लेटलतीफी और लापरवाही के चलते लोगों की परेशानी बन जाते हैं.
इसी तरह का एक मामला शहर के राज मोहल्ला क्षेत्र से जुड़े वार्ड 70 से भी सामने आया है. वार्ड के हरिओम नगर में जर्जर सडक¸ से हो रही समस्या देखने को मिली. दरअसल, कई महीने पहले नगर निगम द्वारा क्षेत्र में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू किया गया था. यह काम इतनी धीमी गति से किया कि कई महीने लग गएइसे पूरा होने में. इसके चलते रहवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था.
सीवरेज लाइन कार्य पूरा होने के बाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि सीवरेज लाइन डालने के लिए जिस पक्की सडक¸ को खोदा गया था, जल्द ही उसे दोबारा बनाकर लोगों को सुविधा दी जाएगी. लेकिन, कई महीने गुजरने के बावजूद आज भी क्षेत्र की यह मुख्य सडक¸ जर्जर हालत में पड़ी हुई है. अब ना तो ठेकेदार क्षेत्र में आते हैं और न ही नगर निगम के अधिकारी सुध ले रहे हैं.
यह बोले रहवासी
पिछले छह-सात महीने से खस्ताहाल पड़ी सडक¸ का कार्य नहीं हो पाया है. नगर निगम को जल्दी से जल्दी इस सडक¸ को बनाना चाहिए, ताकि लोगों को असुविधा न हो.
– माया राठौर
महीनों बाद भी सडक¸ का निर्माण कार्य नहीं किया गया. इस अधूरे कार्य के चलते सडक¸ जर्जर हो गई है, लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है.वाहन चालक से लेकर पैदल चलने वाले सब परेशान हैं.
-शंकरलाल सोनेर
कई महीने हो चुके हैं परेशानी उठाते हुए, लेकिन सडक¸ दुबारा बनाए जाने का पता नहीं है. अगर सडक¸ बन जाए तो लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. बच्चे गिरते पढ़ते रहते हैं, कई वाहन चालक भी चोटग्रस्त हो चुके हैं.
– सतीश गौरव
त्योहार खत्म होते ही सडक¸ निर्माण शुरू करेंगे
क्षेत्र का सर्वे हो चुका है सडक¸ निर्माण कार्य के लिए फाइल लग चुकी है. फिलहाल, त्योहारों का समय है. त्यौहार खत्म होते ही हम जल्दी क्षेत्र में पक्की सडक¸ों का कार्य शुरू करेंगे.
– भरत सिंह रघुवंशी, पार्षद
