
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैतों की गिरफ्तारी और वारदात से सराफा व्यापारियों में आक्रोश है आज उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों का कहना है कि शीघ्र कार्यवाही कर अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। एसोसियेशन की मांग है कि मेन रोड, कमानिया के पास, एक पुलिस चौकी बनाई जायें। जिससे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित हो। सराफा व्यापारियों के ऐसोसियेशन के सहयोग से तत्काल बन्दूक लायसेंस बनाए जाये। इस तरह की घटनायें बहुत ज्यादा तादाद में बढ़ गई है जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। तत्काल पुलिस प्रशासन कड़ी कार्यवाही करें जिससे हम व्यापारी सुरक्षित व्यापार कर सकें।
विदित हो कि सुशील उर्फ बल्लू सोनी 47 वर्ष निवासी सोनिया ज्वेलर्स के पीछे जयप्रकाश वार्ड पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कि उसके बड़े भाई सुनील कुमार उर्फ भूरा सोनी का मकान है भाई सुनील सोनी विद्यासागर वार्ड में भूरा ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान का संचालन करते हैं। मंगलवार रात्रि 6 आरोपी बाइकों से पहुंचे। इसके बाद कट्टे व हथौड़ी से भाई और भतीजे पर हमला कर दिया। दो हमला कर रहे थे जबकि चार लोग तीन थैले जेवरों से भरे छुड़ाकर अपने हाथों में ले लिये और भाग गए थे। पुलिस ने मामले में डकैती की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । डकैत आधा किलो से अधिक गोल्ड, पांच से दस किलो चांदी लूटकर ले गए
