सीहोर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है. इसी क्रम में आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 706 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 258 बच्चों का टीकाकरण किया गया. इसके साथ ही 134 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.
शिविर में 964 बच्चों का टीकाकरण
