सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने 500 यूनिट से अधिक रक्तदान किया. इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान देने के साथ एनएसएस के मूल आदर्श मैं नहीं, बल्कि आप को भी सार्थक किया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सतीश कुमार मोढ़, प्रो-वीसी डॉ. टीबी श्रीधरन, रजिस्ट्रार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा एवं डायरेक्टर ऑपरेशंस डॉ. एस प्रभाकर ने किया. इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता एवं सुश्री दीप्ति भोजवानी विशेष रूप से मौजूद रहीं.
वीआईटी के छात्रों ने किया 500 यूनिट से अधिक रक्तदान
