शुगर मिल पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : पिरोनिया

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस इस विषय पर लगातार भ्रम और राजनीतिक आरोपों की राजनीति कर रही है जबकि भाजपा सरकार कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः संचालित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। शक्कर कारखाने पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है और जीतू पटवारी और विधायक पंकज उपाध्याय अपनी राजनीति चमकाने में जुटे है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पिरोनिया ने कहा कि कांग्रेस को केवल आरोप लगाने के बजाय यह बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में कैलारस शक्कर कारखाने की स्थिति सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए थे। भाजपा सरकार बंद पड़ी औद्योगिक परिसंपत्तियों को निष्क्रिय छोड़ने के बजाय उन्हें उद्योग और रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता पूरी तरह स्पष्ट है कि कैलारस शक्कर कारखाना पुनः चले, किसानों को लाभ मिले, उद्योग को गति मिले और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। कांग्रेस को राजनीतिक भ्रम फैलाने के बजाय सरकार के इस प्रयास को समझना चाहिए। कांग्रेस की राजनीति जहां आरोपों तक सीमित है, वहीं भाजपा सरकार कैलारस शक्कर कारखाने के पुनरुद्धार और क्षेत्र के विकास के लिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्‍होंने कहा कि कैलारस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक पंकज उपाध्याय किसानों और क्षेत्र की जनता के हितों की चिंता करने के बजाय अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस का यह आंदोलन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। किसानों के मुद्दे की आड़ में कांग्रेस नेता अपनी सियासी दुकान चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने धरना और अनशन को जनहित के समाधान का रास्ता नहीं, बल्कि राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का जरिया बना दिया है। आज घड़ियाली हमदर्दी दिखाने के बजाय कांग्रेस को अपने शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

Next Post

जेआईआईटी नोएडा में वीएलएसआई डिज़ाइन एंड टेस्ट (वीडीएटी 2026) की 30वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Sat Aug 22 , 2026
नोएडा: वीएलएसआई डिज़ाइन एंड टेस्ट (VDAT 2026) की 30वीं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आज जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेआईआईटी), नोएडा में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन 20 से 22 अगस्त 2026 तक “एडवांसिंग इंटेलीजेंट, सिक्योर एंड क्वांटम-रेडी सेमीकंडक्टर सिस्टम्स फॉर द नेक्स्ट एरा ऑफ़ कंप्यूटिंग ” विषय पर […]

You May Like