दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रावास में गैस सिलेंडर की कमी का कांग्रेस ने लगाया आरोप

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रावास में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को गंभीर चिंता का विषय बताया है।

उन्होंने कहा कि इस संकट के कारण छात्रों को नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है और दिल्ली सरकार को तत्काल समाधान निकालना चाहिए।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि गैस की कमी का असर न केवल छात्रावास बल्कि पीजी, छोटे होटल, ढाबों और कोचिंग तक दिखाई दे रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस, गीतांजलि, अरावली और सारामती जैसे हॉस्टलों में भोजन सेवाएं बाधित हैं, जहां छात्रों को सीमित या ठंडा खाना दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 195.5 रुपये की बढ़ोतरी से स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे एक वक्त का भोजन भी महंगा हो गया है। छात्रों को अस्थायी उपायों जैसे तंदूर या साझा खाना बनाने पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

श्री यादव ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो छात्रों की पढ़ाई और जीवन दोनों प्रभावित होंगे।

 

Next Post

विश्व काल-गणना के केंद्र के रूप में उज्जैन की भूमिका पर हुई वैश्विक चर्चा

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महाकाल की पावन धरा उज्जैन में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम” हुआ। देश-विदेश के प्रख्यात खगोलविदों, वैज्ञानिकों और शीर्षस्थ विद्वानों ने भारतीय काल-गणना की वैज्ञानिकता और उसकी प्राचीन श्रेष्ठता पर गहन मंथन किया। इस सम्मेलन का मुख्य […]

You May Like