छात्रों पर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

पांढुरना, शिक्षा नीति में सुधार की मांग करने वाले छात्रों की सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा कि गई बेरहमी से पिटाई के विरोध में आज क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकालकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया ।

नीट परीक्षा पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों को श्रद्धांजलि देने शनिवार की रात 8 बजे क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा नगर के रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकालकर नगर के तीन शेर चौक पर पहुंचकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से इन प्रत्येक छात्र के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देंने की मांग की है।

वहीं राजधानी दिल्ली में शिक्षा नीति को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों पर पुलिस द्वारा मारपीट करने को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी व्यक्त कर सरकार की इस दमनकारी नितियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। वहीं इस आंदोलन में जिन छात्रों तथा जागरूक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है उसे वापस लेंने तथा दोषी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके,विधायक नीलेश उइके,नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर अहमद पटेल ,विलास डाबरे,प्रतिपक्ष नेता सुरजुसे,महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शारदा धुमाल,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर,अशोक कोल्हे,निहिल सांबारे,रवी खापरे,देवकांत मांडोगड़े,अनंता तायवाड़े,बिंटू धर्माधिकारी,श्रीमती प्रतिभाताई मेश्राम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Next Post

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Sat Jul 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार शाम श्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनकी जगह उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री प्रधान ने आज अपराह्न शिक्षा मंत्री के पद से […]

You May Like