भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने की चुनाव आयुक्तों से मुलाकात

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां गुरूवार को चुनाव आयोग के कार्यालय में आयुक्तों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा महासचिव के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिये।
आयोग के साथ यह बैठक विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ जा रही बातचीत के क्रम में है। आयोग ने यह पहल सभी हित धारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू किया है।
आयोग की ओर से बताया गया है कि पिछले 150 दिनों के दौरान कुल चार हजार सात सौ 19 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं जिनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 800 बैठकें और निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 3879 बैठकें शामिल थीं। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।चुनाव आयोग इस साल मई से लेकर अब तक मान्यता प्राप्त पांच राष्ट्रीय दलों और 17 राज्य स्तरीय दलों के साथ मुलाकात कर चुका है। आयोग ने कहा कि शेष दलों से बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

Next Post

अमेरिकी आयात शुल्क बढ़ने के बाद लुढ़के शेयर बाजार

Thu Aug 28 , 2025
मुंबई, 28 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत और बढ़ने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी और सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़ककर लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स […]

You May Like