पानी टंकी निर्माण का लोहा ले गए चोर

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बनवार में पानी टंकी निर्माण मेें लगने वाला लोहा चोर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह राजपूत 53 वर्ष निवासी तहसील चौक पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विक्रांत सेफ गार्डन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड में सुरक्षा अधिकारी के पद पर जबलपुर में कार्यरत है। पाटन अन्तर्गत ग्राम बनवार में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर सुरक्षा गार्ड आशीष भुर्रक एवं सनिल रैकवार सुरक्षा कार्य देखते हैं।

बीती रात आटो क्रमांक एमपी 18 एल 0815 का चालक आटो लेकर ग्राम बनवार में पानी की टंकी के पास पहॅुचा और पानी की टंकी के पास मैदान में रखे लोहे 10 सेंटिंग पाईप, लोहे का 1 सटरिंग जैक, लोहे का ढक्कन कुल कीमती लगभग 10 हजार रूपये का चोरी कर ले गया। दोनों गार्ड ने पकडऩे का प्रयास किया लेकिन पकड़ नहीं पाये।

Next Post

डकैती कांड में निपटे बरेला टीआई, भेजा गया पुलिस लाइन

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर:पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने विवादों में घिरे रहने वाले बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक बरेला थाने में एक डकैती की एफआईआर दर्ज हुई है, उसमें भारी गड़बड़ी मिली है। इतने गंभीर अपराध की कायमी में जल्दबाजी के साथ […]

You May Like