इंदौर:दशहरा मैदान के पास स्थित एक इडली-सांभर की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेशर कुकर फट गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानदार और ग्राहक घबरा गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. दुकान के पास उस वक्त कुछ ग्राहक मौजूद थे, लेकिन कुकर स्टोव के ऊपर ही फटा और छिटककर दूर नहीं गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान पर इडली-सांभर बनाने के दौरान कुकर में अत्यधिक प्रेशर बनने से यह हादसा हुआ. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद दुकान कुछ समय के लिए बंद कर दी गई. दुकान संचालक का कहना है कि हादसा दुकान में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
