इजरायल ने किये लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले

यरुशलम/बेरूत, (वार्ता) इज़रायल के रक्षा बलों ने कहा है कि उसने शुक्रवार को लेबनान के कई इलाकों में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।

इज़राल के कान टीवी न्यूज़ ने अपनी रिपोर्ट बताया कि ये हमले पूर्वी लेबनान की बेका घाटी और देश के दक्षिण में जेज़ीन ज़िले में किए गये।

इज़रायली सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि निशाना बनाए गये ठिकानों में से एक हिज़्बुल्लाह की एलीट यूनिट, रादवान फोर्स का प्रशिक्षण परिसर शामिल है। साथ ही हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों के डिपो, सैन्य ढांचे और अन्य अवसंरचनाओं भी निशाना बनाया गया। इजरायली सेना ने दावा किया कि हिज़्बुल्लाह के ये ठिकाने और सैन्य प्रशिक्षण इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन हैं और इज़रायल के लिए खतरा हैं।

इस बीच, लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इज़रायीली लड़ाकू विमानों ने “पूर्वी लेबनान में हर्मेल के बाहरी इलाकों में” हवाई हमले किये। एजेंसी ने बताया कि “जबल साफी, इकलम अल-तुफ्फाह क्षेत्र में जब्बा के बाहरी इलाके में अल-ब्रेज क्षेत्र, साथ ही दक्षिणी लेबनान के अंदर कफर मेल्की और बौसलाइया क्षेत्रों को निशाना बनाकर” हवाई हमले किए गये।

लेबनानी सेना के एक सूत्र ने बताया कि इज़रायली लड़ाकू विमानों ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों वाले इलाकों पर नौ हवाई हमले किये। सूत्र ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने लगभग 18 हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागीं, जिससे दक्षिणी लेबनान में बड़े धमाके हुए।

उल्लेखनीय है कि हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच 27 नवंबर, 2024 से युद्धविराम समझौता लागू है। हालांकि, इज़रायल ने लेबनान में कभी-कभी हमले करते रहता है। इजरायल कहता है कि इन हमलों का मकसद हिज़्बुल्लाह के खतरों को खत्म करना है। लेबनानी सरकार ने देश में इज़रायली हमलों की बार-बार निंदा की है।

 

Next Post

केरल के कन्नूर में एक परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी

Sat Dec 27 , 2025
कन्नूर, (वार्ता) केरल में कूथुपरम्बा के पास नीरवेली में शुक्रवार को एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्य फांसी के फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि पॉस्को कानून में आरोपी युवक ने पहले आत्महत्या की और बाद में उसकी दादी और उसकी बहन ने भी […]

You May Like