एनआरएआई ने कर्णी सिंह रेंज में एसएलआई के लोगो का किया अनावरण

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने गुरुवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बहुप्रतीक्षित भारतीय शूटिंग लीग (एसएलआई) के आधिकारिक लोगों का अनावरण किया।
इस अवसर पर म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्वकप 2025 की तैयारी कर रहे भारतीय शिविर में कई एथलीटों ने अनावरण में भाग लिया और लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए उत्साह व्यक्त किया। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह के साथ-साथ कई शीर्ष स्टार अर्जुन बाबूता, संदीप सिंह, एलावेनिल वलारिवन, रमिता, सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल, वरुण तोमर, अर्जुन सिंह चीमा, चैन सिंह, किरण अंकुश जाधव, आशी चौकसे, श्रीयंका सदांगी, सुरुचि, पलक, सिमरनप्रीत कौर बरार, अखिल श्योराण, सैंयम, निश्चल और राही जीवन सरनोबत सहित कई शीर्ष भारतीय एथलीट शामिल हुए हैं।
पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन की विश्व रिकार्ड धारक सिफ्ट कौर समरा ने कहा कि लोगो का अनावरण उन एथलीटों के मनोबल को बढ़ावा देगा जो आठ जून से 15 जून के बीच म्यूनिख में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
उन्होंने कहा, “हम एनआरएआई के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमें लोगो के अनावरण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया और हमें इस खूबसूरत पल की शुरुआत का गवाह बनने का मौका दिया। हम देख रहे हैं कि आगामी लीग के साथ भारत में निशानेबाजी के खेल को लेकर चर्चा और बढ़ रही है और यह आगामी आईएसएसएफ विश्व कप से पहले हमारे मनोबल के लिए एक बड़ा बढ़ावा है।”
एसएलआई का पहला सत्र 20 नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट में पिस्टल (10 मीटर, 25 मीटर), राइफल (10 मीटर, 50 मीटर थ्री पोजीशन) और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) में मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में कुल छह-आठ टीमें भाग लेंगी और लीग चरण में टीमों को दो पूल में विभाजित किया जाएगा।

Next Post

मेक्सिको सरकार ने अमेरिका के सप्रीम कोर्ट के फैसले को जतायी आपत्ति

Fri Jun 6 , 2025
मेक्सिको सिटी, 06 जून (वार्ता) मेक्सिको की सरकार ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर कड़ी आपत्ति जतायी है, जिसमें मैक्सिको में अवैध हथियारों की तस्करी में कथित भूमिका के लिए आठ अमेरिकी बंदूक कंपनियों के खिलाफ मुकदमा खारिज कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के सुप्रीम […]

You May Like