पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान घायल

जम्मू, 22 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर नियमित गश्त के दौरान सेना के जवानों का कदम अनजाने में बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया।

उन्होंने कहा, “एक सैनिक को चोटें आईं और उसे तुरंत बाहर निकाला गया। उसे हवाई मार्ग से कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया।”

Next Post

टैक्सी चालक ने आग लगाकर दी अपनी जान

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में आज एक टैक्सी चालक ने स्वयं को आग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के कोलार थाना क्षेत्र के कजली खेड़ा निवासी माधव जाटव (23) ने एक प्राइवेट कालेज के पास सुबह लगभग […]

You May Like