टैक्सी चालक ने आग लगाकर दी अपनी जान

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में आज एक टैक्सी चालक ने स्वयं को आग लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के कोलार थाना क्षेत्र के कजली खेड़ा निवासी माधव जाटव (23) ने एक प्राइवेट कालेज के पास सुबह लगभग छह बजे स्वयं पर डीजल छिड़का और आग लगा लिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह घूमने के लिए जबलपुर गया था। जहाँ से लौटते ही उसने यह कदम उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। मृतक टैक्सी चालक था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

एयर इंडिया के विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट, प्रबंधन से पूछे सवाल

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने एयर इंडिया के विमान में स्वयं को खराब और टूटी सीट मिलने का खुलासा करते हुए सवाल किया कि क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है और एयर इंडिया प्रबंधन इसे सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाएगा या […]

You May Like