दिवंगत स्वच्छता कर्मी के परिजनों को 8 लाख की सहायता, आरोपी का अवैध मकान गिराया 

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका खुरई की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिवंगत स्वच्छता कर्मी दीपक वाल्मीकि के परिजनों को त्वरित सहायता स्वरूप आठ लाख रुपये प्रदान किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अतिरिक्त सहायता स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया गया। आरोपी का अवैध मकान प्रशासन ने गिरा दिया, जबकि दूसरे मकान के अतिक्रमित हिस्से पर कार्रवाई जारी है। बैठक में दिवंगत कर्मी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपी आदतन अपराधी है, इसलिए किसी बहाने से उसे राहत न मिले। उन्होंने नशे के व्यापार पर सख्त अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मृतक के परिजन को नगर पालिका में नौकरी देकर नियमितीकरण का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इसके बाद भूपेन्द्र सिंह ने दीपावली पर स्वदेशी सामान खरीदने की अपील करते हुए स्थानीय दुकानों से खरीदारी की।

Next Post

NSUI के प्रदर्शन पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Thu Oct 16 , 2025
सिंगरौली। जिले में एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं आज दिन गुरूवार को कलेक्ट्रोरेट का घेराव करने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास पहुंचे, कलेक्ट्रेट के भीतर प्रवेश करने लगे, पुलिस ने बाहर गेट में ही बेरीकेट लगाकर […]

You May Like