रीवा: शहर के घोघर मोहल्ले में कथित मास बिक्री पर कार्यवाही करने शनिवार को एक बार फिर नगर निगम के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंच गए.कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि दुकान में ताला बंद था, लेकिन नगर निगम के वार्ड दरोगा एवं कर्मचारी ताला खुलवाने की बात पर अड़ गए. इस बात को लेकर दुकान संचालक और नगर निगम अमले के साथ काफी देर तक बहस होती रही और काफी समय बाद जब ताला खुलवाया गया तो दुकान में मांस का अपशिष्ट टीम के हाथ लग गया, जिस पर 2 हजार की चालानी कार्रवाई की गई.
इधर इस पूरे मामले को लेकर विवाद की स्थिति उस समय निर्मित हो गई जब लकी मीट हाउस के संचालक ने कहा कि मीट मार्केट में फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण बचा हुआ सामान उन्हें लाना पड़ता है. हालांकि इस व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोई जवाब देने को तैयार नहीं थे. कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों का कहना था कि मीट मार्केट का निर्माण कराया गया है और शहर में कहीं भी अलग से दुकान संचालित नहीं होगी. नही तो कार्यवाही की जाएगी.
