इंदौर को मिला एक और आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब, 600 करोड़ का निवेश होने की संभावना

इंदौर: शहर के बाहर एक और लॉजिस्टिक हब की सौगात मिलने जा रही है. एमपीआईडीसी ने एक्सियो लॉजिस्टिक कंपनी को 30 एकड़ जमीन आवंटित की है. उक्त कंपनी द्वारा करीब 6 सौ करोड़ रुपए निवेश करने एवं 4 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.एमपीआईडीसी द्वारा एक्सियो लॉजिस्टिक कंपनीको ग्राम माचल में 23.33 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है. कंपनी द्वारा एक अत्याधुनिक एवं एकीकृत लॉजिस्टिक्स हब स्थापित किया जाएगा.

उक्त योजना में वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया जा रहा है. प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क में 600 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश तथा 4,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलना प्रस्तावित है. इससे औद्योगिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने कहा कि उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसरों का मार्ग खुलेगा.

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स हब फायदा
नई कंपनी के आने से लॉजिस्टिक सेक्टर को पिथमपुर सेक्टर-7, मोहना औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध होगी. यह नया लॉजिस्टिक्स पार्क पश्चिमी इंदौर में विकसित हो रहे व्यापक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा. पहले से विकसित हो रहे 1,110 करोड़ रुपए के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, पिथमपुर तथा कॉनकोर द्वारा आई.सी.डी. टीही की लॉजिस्टिक्स योजना से मिलकर शहर में समग्र लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का निर्माण करेगी.

Next Post

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था पर भड़के रुड गुलिट, फीफा प्रेसिडेंट से सीधे शब्दों में मांगा इस्तीफा

Thu Jun 11 , 2026
डच फुटबॉल दिग्गज रुड गुलिट ने अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियों और वर्ल्ड कप से जुड़े विवादों के बीच फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से इस्तीफे की मांग की है। अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच डच फुटबॉल दिग्गज रुड गुलिट ने बुधवार को एक ओपन लेटर जारी […]

You May Like