पारिवारिक कलह से तंग आकर निशातपुरा TI ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

भोपाल: राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने सोमवार को ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुबे घरेलू विवादों और पारिवारिक तनाव से परेशान थे। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह घातक कदम उठाया।

घटना के समय घर में मौजूद उनकी पत्नी ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

पुलिस विभाग और प्रशासनिक महकमे में इस घटना से खलबली मच गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दुबे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, हालांकि उन्होंने कभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा।

Next Post

BCCI को फिर लगा झटका: इंग्लैंड को मिली 2031 तक WTC फाइनल की मेजबानी, ICC ने ECB पर जताया भरोसा

Mon Jul 21 , 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आगामी तीन फाइनल (2027, 2029 और 2031) की मेजबानी के अधिकार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को सौंप दिए हैं। यह फैसला सिंगापुर में […]

You May Like