स्पेन : बार्सिलोना मेट्रो में आग लगने से 136 लोग धुएं से प्रभावित

बार्सिलोना, 28 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) स्पेन के बार्सिलोना मेट्रो में सोमवार को आग लगने की घटना में 136 लोग धुएं के संपर्क में आने से प्रभावित हुए, जिनमें से 39 को हल्की से मध्यम अवस्था में उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बार्सिलोना अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शहर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर शीघ्र काबू पा लिया। आग को कुछ ही समय में बुझा दिया गया।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने कुल 136 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि 39 लोगों को अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ला साग्रेरा और कातालुन्या स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गयी। अधिकारियों के अनुसार, इस खंड पर सेवाएं मंगलवार सुबह से बहाल किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं दी है।

.....

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: सीजेपी प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Tue Jul 28 , 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने हालिया सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई भारी कार्रवाई पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करने वाले और कानून की सीमाएं लांघने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं […]

You May Like