राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन

सागर:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस सागर जिले में उत्साह एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एकता दिवस की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में कलेक्टर संदीप जी.आर.जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा,एसडीएम सागर अमन मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय सनकत शहर के सभी थाना प्रभारी,पुलिस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है। सरदार पटेल ने देश के एकीकरण में ऐतिहासिक एवं अद्वितीय योगदान दिया है, जिसे आज पूरे देश में श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है। इस दौड़ में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ी, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, सृजन समूह की बालिकाएं, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेष सशस्त्र बल के जवानों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के प्रारंभिक स्थान पुलिस लाइन सागर शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थान सहित कालीचरण चौराहा डीजे बांग्ला सिविल लाइन आदि से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समापन हुआ एवं समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता विषयक पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स लगाए गए तथा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चेतना एवं एकता के संदेश से अवगत कराया गया।

Next Post

कभी 'रोती' थीं जेमिमा रोड्रिग्स, अब बनीं टीम इंडिया की नायिका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रन बनाकर विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुँचाया

Fri Oct 31 , 2025
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का अहम योगदान रहा। जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 127 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात […]

You May Like