आफ लाईन टोकन से नहीं ई-टोकन से बंटेगी खाद

रीवा: किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने, कृषकों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सरलता के उद्देश्य से ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है.ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को लंबी-लंबी कतारों एवं परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी शिखा सिंह वर्मा ने बताया कि 6 फरवरी के पश्चात ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाएगा.

किसी भी प्रकार का आफलाइन टोकन जारी नहीं होगा. खाद प्राप्त करने के इच्छुक किसान ई टोकन प्राप्त करने के लिए ई टोकन पोर्टल पर पंजीयन करा लें. जारी होने के तीन दिन तक ई टोकन वैध रहेगा. किसानों को समझाइश दी गयी है कि ईटोकनडॉटएमपीकृषि डॉट ओआरजी को गूगल में डाले. इस पर जाकर कृषक का फोटो दिखेगा वाला किसान दिखेगा उस पर अपने आधार नं. डाले व आधार से रजिस्टर्ड मो. नं. पर ओटीपी प्राप्त होगी उसे उस पर डालकर वेरीफाई करेें.

ओटीपी डालने के बाद किसान की बनी फार्मर आईडी से लिंक खसरे दर्शित होगे, जो एग्री स्टेक से जोड़े जाते है. दर्शित खसरे को वेरीफाईड करने हेतु पुन: कृषक अपने मो. नंबर का शुरू से छ: अंक डाले और ओटीपी प्राप्त कर वेरी फाई करें, और आगे प्रकिया करते हुये खसरे में अंकित रकवा के आधार पर स्वत: गणना कर सिस्टम बता देता है कि किसान को कितने बोरी उर्वरक मिलेगी.

Next Post

समय पर सर्जरी से बची युवक की जान, गले में फंसी चिकन की हड्डी निकाली गई

Tue Feb 3 , 2026
शाजापुर: जिला अस्पताल में 24 वर्षीय युवक कन्हैया लाल की जान समय रहते की गई सर्जरी से बच गई। चिकन खाते समय उसके गले में हड्डी फंस गई थी, जिससे उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी।कन्हैया लाल, पिता दशरथ जो कांच निवासी हैं, रविवार रात को चिकन […]

You May Like