राजस्थान रणजी टीम के संभावितों का प्रशिक्षण शिविर नाथद्वारा में

जयपुर, 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की रणजी प्रतियोगिता के लिये चुने जाने वाली टीम के लिये संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर पांच सितम्बर को नाथद्वारा के मदन पालीवाल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।

तदर्थ समिति के संयोजक डी डी कुमावत ने बुधवार को बताया कि राजस्थान की पुरुष सीनियर चयन समिति ने आरसीए द्वारा आयोजित राज्य सीनियर कॉल्विन शील्ड एवं सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी (मल्टी डेज ) क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर राज्य सीनियर क्रिकेट टीम के संभावितों के प्रशिक्षण शिविर के लिये 30 संभावित खिलाडियों का चयन किया है। इनमें से राजस्थान की रणजी टीम चुनी जायेगी।

उन्होंने बताया कि रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाली राजस्थान की क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी की पूर्व तैयारियों के लिये उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं एवं खेल मैदान मुहैया कराया जायेगा। नाथद्वारा के मदन पालीवाल ( मिराज ) स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान एवं खेल सुविधाएं मौजूद हैं। खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी की तैयारियों के लिए स्टेडियम में सभी उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

संभावितों के प्रशिक्षण शिविर के लिये चयनित खिलाडी इस प्रकार हैं,- अभिजीत तोमर, महिपाल लोमरोर, दीपक चाहर, मानव सुथार, दीपक हुड्डा, कार्तिक शर्मा, समर्पित जोशी, कुणाल सिंह राठौड़, खलील अहमद, प्रद्युमन पारेख, आकाश सिंह, अनिकेत चौधरी, तनवीर उल ह, अजय सिंह कुकना, राहुल चाहर, करण लाम्बा, अशोक शर्मा, दीपक चौधरी, धनंजय तिवारी, रोहित खीचड़, अनिरुद्ध सिंह चौहान, जयदीप सिंह, सलमान खान, मुकुल चौधरी, कमलेश पटेल, सौरभ गोदारा, अव्यांश सिंह, सुमित गोदारा, जय गोयल और मोहित जैन।

 

 

 

Next Post

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दिया 176 रनों का लक्ष्य

Wed Sep 3 , 2025
हरारे, 03 सितंबर (वार्ता) ब्रायन बेनेट (81) और कप्तान सिकंदर रजा (28) रनों की पारी के दम जिम्बाब्वे ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया । आज यहां टॉस जीतकर कर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

You May Like