जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को दिया 176 रनों का लक्ष्य

हरारे, 03 सितंबर (वार्ता) ब्रायन बेनेट (81) और कप्तान सिकंदर रजा (28) रनों की पारी के दम जिम्बाब्वे ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया ।

आज यहां टॉस जीतकर कर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में तड़िवनाशे मारुमानी (सात) का विकेट गंवा दिया। उन्हें दुष्मंता चमीरा ने आउट किया। छठे ओवर में महीश तीक्षणा ने शॉन विलियम्स (14) को आउट कर श्रीलंका को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सिकंदर रजा ने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।

13वें ओवर में दुशान हेमंता ने सिकंदर रजा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। सिकंदर रजा ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से (28) रन बनाये। रायन बर्ल 15 गेंदों में (17) , ताशिंगा मुसेकिवा 11 रन बनाकर आउट हुये। जिम्बाब्वे का छठा विकेट 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रायन बेनेट के रूप में गिरा। उन्हें चमीरा ने बोल्ड आउट किया। बेनेट ने 57 गेंदों में 12 चौको की मदद से (81) रन बनाये। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका की ओर से दुष्मंता चमीरा ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिये। नुवान तुषारा, महीश तीक्षणा और दुशान हेमंता ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

रुपये की गिरावट थमी, 13 पैसे मजबूत

Wed Sep 3 , 2025
मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट से उबरता हुआ रुपया बुधवार को 13 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.02 रुपये के भाव बोला गया। इससे पहले मंगलवार को रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर […]

You May Like